होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा; पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप...आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां
Thursday, Sep 18, 2025-01:08 PM (IST)

Sex Racket: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 लड़कियों को सैक्स रैकट से मुक्त कराया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को एसपी शिखर चौधरी ने दी है।
एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टा टोला चौक स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था है। सूचना के आधार पर होटल में छापामारी की गई। इस दौरान वहां कुछ लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें होटल के दो कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने 5 लड़कियों को इस अवैध धंधे से मुक्त कराया।
वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत कुमार, कामेश्वर साह, संतोष कुमार सहनी, मुन्ना कुमार, विक्की कुमार साह और मोहम्मद अलीमुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।