Bihar Politics: तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' पर JDU-BJP ने साधा निशाना तो राजद ने किया पलटवार, कहा- जाकर भीड़ देखिए...

2/20/2024 12:59:10 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज लोकसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरपुर से शंखनाद करने वाले हैं। वह आज मुजफ्फरपुर से आरजेडी की 'जन विश्वास यात्रा' का शुभारंभ करने वाले हैं। इस यात्रा के तहत वो बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जाएंगे और जनता का समर्थन मांगेंगे। इस यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी अपने माता-पिता यानी लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ महादेव और साई बाबा की आराधना कर खुद और बिहार की तरक्की की मांग की है। वही, तेजस्वी यादव की यात्रा पर जदयू और बीजेपी ने निशाना साधा है।

"अब तेजस्वी को सनातन आ रहा याद"
तेजस्वी की यात्रा पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने जमकर निशाना साधा और कहा कि अब इन्हें सनातन याद आ रहा है। अब इन्हें पूजा पाठ याद आ रहा है। जनता को बरगलाना चाहते है। ईसाई से शादी करते है और सनातन को याद करते हैं। वही, तेजस्वी यादव की यात्रा पर जदयू ने भी निशाना साधा है। जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सबको हक है यात्रा पर जाने के लिए.... इससे उनको कौन रोक सकता है। लोकतंत्र में सबको हक है अपनी बात कहने का अपनी बात रखने का।  लेकिन विश्वास यात्रा से पहले यह खेल यात्रा पर निकले थे। खेल यात्रा जब फेल हो गया तो तरह-तरह की यात्रा पर निकल रहे हैं।

तेजस्वी की यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे नेताओं पर राजद का पलटवार
वहीं, तेजस्वी यादव की यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे नेताओं पर राजद ने पलटवार किया है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जाकर देखिए कितनी भीड़ उमड़ी है। इतनी भीड़ है कि कार्यक्रम स्थल तक उनको पहुंचने में लेट हो जा रहा है। रामसूरत राय के बयान पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि सभी लोग रामसूरत राय को जानते हैं, लेकिन हम बोलेंगे तो कुछ गड़बड़ हो जाएगा। बता दे कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सरकार से हटने के बाद लगातार अपने द्वारा 17 महीनों के काम को जनता के बीच रखने के लिए लोगों के बीच निकले हैं। अब देखना होगा कि उनका ये अभियान कितना सफल हो पाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static