"राहुल गांधी ने हिन्दू को हिंसावादी कहकर भारत माता की आत्मा को किया चोटिल", बोले उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

7/2/2024 1:09:05 PM

पटना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदू वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है। सनातन को हमेशा अपमानित करने का काम करते हैं। INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि आज इन्होंने हिन्दू को हिंसावादी कहकर भारत माता की आत्मा को चोटिल किया है। ये व्यक्ति मां भारती के संस्कार और संस्कृति को नहीं समझता। 

'सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी...'
विजय सिन्हा ने कहा कि सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी, सदन में हिन्दू के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। राहुल को तीन बार से लांच करने की कोशिश हो रही, लेकिन फिर फेल हो रहे हैं। पांच बार के सांसद ऐसे संसद में बोलता है क्या? विजय सिन्हा ने कहा कि ये आदमी सांसद लायक नहीं। हिन्दुओं को आतंकवादी बता कर भारतीय का अपमान करते हैं।महात्मा गांधी का आखिरी शब्द ही राम था। सिखों का इन्होंने कत्ल किया है। बंगाल में जो हो रहा उसका सर्मथन करके ये सनातन को खत्म कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि रामचरित मानस का अपमान करने वाले राजद के साथ ये लोग हैं। त्रिमूल के साथ गलबहिन्यां कर रहे। उन्होंने कहा कि पहले नेहरू, इंदिरा ने हिन्दू को अपमान किया। पिता राजीव ने हिन्दू को दूसरे दर्जा पर खड़ा किया। पी चिदंबरम ने हिन्दू को आतंकवादी कहा था। हिन्दू आतंकवाद का नाम कांग्रेस ने दिया। 2002 में राहुल ने अपने सरकार मे हिन्दू को देश से बाहर करने तक के लिए कहा था। चुनाव में जनेऊ पहनकर हिन्दू वोट लेने का ढोंग करते है। संसद और संसद के बाहर में इन्होंने हिंदुओं का अपमान किया हैं। संसद में भगवान शिव का चित्र दिखा कर तुष्टिकरण का राजनीति कर रहे हैं।

नर नहीं पशु के समान है राहुल गांधी
विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग इटालियन संस्कृति देश मे लागू करना चाहते हैं। 2014 में ईश्वर का शपथ लिया था राहुल ने। उसके बाद ईश्वर का नाम क्यों नहीं लिया। नर नहीं पशु के समान है राहुल गांधी। बता दें कि लोकसभा में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के नेता हिंदू नहीं हैं, क्योंकि वे चौबीस घंटे ‘हिंसा और नफरत' में लगे रहते हैं। कांग्रेस नेता ने सदन में कई बार भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वह हमें अहिंसा और निडरता का संदेश देते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static