बिहार के छपरा में नाबालिग लड़की से हैवानियत, 2 दरिदों ने किया बारी-बारी किया दुष्कर्म...एक गिरफ्तार

Saturday, Jun 28, 2025-02:32 PM (IST)

Bihar News: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।       

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक नाबालिग लड़की ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में दो लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के साथ ही बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने भलुआं गांव में छापामारी कर इस मामले के एक आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static