नाबालिग के साथ हैवानियत...होटल में ले जाकर 3 युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने के बाद मौत

Tuesday, Jun 24, 2025-12:49 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में 19 जून की है। बताया जा रहा है कि लड़की कंप्यूटर क्लास के बहाने दोपहर 1 बजे घर से निकली थी। लेकिन वह कंप्यूटर क्लास की बजाए अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज के एक होटल पहुंच गई। वहां एक युवक पहले से मौजूद था। वहीं तीनों युवकों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर युवक उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। 

यहां लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद उसके पिता ने मैनाटांड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। इधर, पुलिस ने तीनों आरोपियों भोलू कुमार, रूपेश कुमार और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static