बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 30 को होगा मतदान; आज से नामांकन शुरू

Monday, Jul 06, 2026-01:51 PM (IST)

Bankipur By-election: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रकिया शुरु हो गई। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने बताया अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और 13 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 

नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 03 अगस्त को होगी और 04 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे देने के कारण रिक्त हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static