कोरोना की चपेट में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खुद को किया आइसोलेट

1/10/2022 7:05:36 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएमओ बिहार ने ट्वीट कर लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉज़िटिव पाए गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। 

दरअसल, तीसरी लहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में कोरोना का विस्फोट हुआ है। 3 जनवरी को जनता दरबार में 14 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद मुख्यमंत्री आवास में भी जांच शुरू की गई। पिछले 3 दिनों में जनता दरबार और मुख्यमंत्री आवास में मिलाकर कुल 50 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बता दें कि इससे पहले दोनों उप मुख्यमंत्री और मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री खुद भी संक्रमण की चपेट में आए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static