अगले 2 से 3 घंटे भारी...IMD ने कई राज्यों में जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Tuesday, Aug 04, 2026-12:00 PM (IST)

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए जिलेवार 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम की जानकारी देने वाली) चेतावनी जारी की है। इसमें लोगों को अगले दो से तीन घंटों के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज़ हवाओं के बारे में सावधान किया गया है। लोगों से घर के अंदर रहने और बिना ज़रूरत यात्रा न करने की अपील की है। 

कई राज्यों के कई जिलों के लिए 'ऑरेंज वार्निंग' जारी की गई है, जहां आंधी-तूफान, बिजली गिरने, 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और मध्यम से भारी बारिश (5-15 मिमी प्रति घंटा या उससे ज्यादा) की बहुत ज्यादा संभावना है। पंजाब में, इस चेतावनी के दायरे में फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और SAS नगर आते हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभावित जिलों में अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव शामिल हैं। 

इन जिलों में अलर्ट जारी 
यह अलर्ट केरल के कासरगोड; कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा और उडुपी; मध्य प्रदेश के भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां और शिवपुरी; मणिपुर के जिरीबाम, कामजोंग, नोनी, सेनापति और तामेंगलोंग; पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर; नागालैंड के लोंगलेंग, मोकोकचुंग, मोन और वोखा; असम के गोलाघाट, जोरहाट, माजुली और शिवसागर; हरियाणा के अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल और कुरुक्षेत्र; और उत्तराखंड के बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी तक भी लागू है। 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
IMD ने सभी प्रभावित जिलों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियां बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे तूफान के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, यात्रा करने से पहले सड़क और ट्रैफिक की स्थिति देख लें, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय अधिकारियों व आपदा प्रबंधन एजेंसियों की सलाह का सख्ती से पालन करें। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम के ताजा अनुमान, जिनमें येलो वॉर्निंग और जिलेवार 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम की जानकारी) शामिल हैं, IMD के आधिकारिक मौसम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिकारी मौसम की बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लेते रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static