''वो बहुत सुंदर थी तो खुद को रोक नहीं पाया'', नवविवाहिता के साथ 7 लोगों ने किया रेप, एक आरोपी बोला- हम करीब 3 घंटे तक करते रहे...

Saturday, Sep 13, 2025-12:06 PM (IST)

Bihar Gangrape News: बिहार के किशनगंज जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, मेला देखकर लौट रही नवविवाहिता के साथ 7 लोगों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, भतीजे के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी। वहीं पीड़ित महिला दूसरे दिन बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

भतीजे के साथ मेला देखकर लौट रही थी महिला
दरअसल, घटना 9 सितंबर शाम की है, जब गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता अपने नाबालिग भतीजे के साथ आदिवासी मेला देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाश महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। भतीजे ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भतीजा दौड़कर घर भाग गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता
इसके बाद सभी बदमाश मिलकर महिला को चाय बागान में ले गए और वहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला बेहोश हो गई तो बदमाश पीड़िता के गहने लेकर फरार हो गए। वहीं महिला, दूसरे दिन बेहोशी की हालत में मिली। इलाज के बाद पीड़िता ने गुरुवार शाम को गलगलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया, 'लड़की बहुत सुंदर थी। उसका पहनावा भी अलग था। मैं खुद को रोक नहीं पाया। मैं अपने दोस्त के साथ उठाकर उसे चाय के खेत में ले गया। वहां हमने एक-एक कर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर हमने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और करीब 3 घंटे तक हम उसके साथ रेप करते रहे।" गिरफ्तार आरोपियों में राजेश टुडु, सुपल मुर्मु, संतोष टुडु, सकल टुडु, बुद्धलाल टुड्डु, बुद्धलाल हासदा उर्फ दारा सिंह हासदा और सुशांत दास शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static