Bihar Election 2025: पवन सिंह क्यों नहीं लड़े विधानसभा का चुनाव, मनोज तिवारी ने खुलकर बताया

Saturday, Oct 25, 2025-05:43 PM (IST)

Bihar Election 2025: भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शुक्रवार को कहा कि लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) नहीं लड़ना चाहते है। उनकी नजर संसदीय चुनावों पर है।

हम पवन सिंह को सही जगह से चुनाव लड़वाएंगे- Manoj Tiwari
पत्रकारों से बात करते हुए मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वह विधायक नहीं, बल्कि सांसद बनना चाहते हैं। मनोज तिवारी ने खुलासा किया कि पवन सिंह को पार्टी से 2024 में आसनसोल से टिकट उन्हीं ने दिलवाया था। इतना ही नहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि भविष्य में, हम उन्हें सही जगह से चुनाव लड़वाएंगे। मनोज तिवारी ने बिहार के विकास का श्रेय एनडीए को दिया और कहा कि राज्य की जनता ने एनडीए को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है, क्योंकि वे जानते हैं कि राज्य का भविष्य इसी पार्टी के हाथ में है।

बता दें कि पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे, लेकिन 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आधिकारिक उम्मीदवार के ख़िलाफ़ काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के बाद, उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static