Bihar Teacher News: जानिए नए शिक्षकों को कितना मिलेगा वेतन... किस विषय में कितनी सीटें, पढ़ें ये खबर
Wednesday, May 31, 2023-03:08 PM (IST)

पटनाः बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया। 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी हो गया। वहीं नए शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलेगी। साथ ही किस सब्जेक्ट में कितनी वैकेंसी है, आइए हम विस्तारपूर्वक आपको इसकी जानकारी देते हैं।
जानिए शिक्षकों को कितनी मिलेगी सैलरी
- 1-5 तक के शिक्षक के लिए मूल वेतन 25 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ते मिलेंगे।
- 9-10वीं क्लास के शिक्षक के लिए मूल वेतन 31 हजार रुपए और अन्य मान्य भत्ते दिए जाएंगे।
- 11वीं-12वीं के शिक्षक के लिए मूल वेतनमान 32 हजार रुपए प्रति माह और अन्य मान्य भत्ता भी दिया जाएगा।
जानिए किस विषय में कितनी वैकेंसी
9वीं-10वीं शिक्षक भर्ती में सबसे ज्यादा हिंदी विषय में कुल 5486 पदों पर नियुक्ति होगी। अंग्रेजी 5425 और विज्ञान में 5425, गणित में 5425, सामाजिक विज्ञान में 5425, संस्कृत में 2839, उर्दू में 2300, अरबी में 200, फारसी में 300 और बांग्ला में 91 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। कुल 32 हजार 916 नियुक्तियां हैं। 11वीं-12वीं में शिक्षकों के लिए सबसे अधिक कंप्यूटर सांइस के कुल 8395 पदों पर नियुक्ति होगी। इतिहास के लिए 5870, राजनीति शास्त्र के लिए 5354, भौतिक विज्ञान के लिए 3022, अंग्रेजी के लिए 3535 और हिंदी के लिए 3221 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
बता दें कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79 हजार 943 पदों पर भर्ती होगी। कक्षा 9 से 10 के लिए 32 हजार 916 पदों पर भर्ती होगी, जबकि कक्षा 11 से 12 के लिए 57 हजार 602 पदों पर भर्ती होगी।