Katoria Assembly Seat: कटोरिया विधानसभा सीट पर एक नजर ।। Bihar Election 2020

10/1/2020 12:29:48 PM

 

बांकाः बिहार की कटोरिया विधानसभा सीट (Katoria Assembly Seat) बांका जिले में आती है। कटोरिया सीट अभी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां की जनता ने कांग्रेस, बीजेपी और आरजेडी तीनों ही पार्टियों को जीता कर बारी बारी से विधानसभा भेजा है।

बता दें कि यह सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पीरो मांझी ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी। 1957 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर राघवेंद्र नारायण सिंह ने कटोरिया से ही जीत हासिल की थी। 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कटोरिया सीट से स्वतंत्र पार्टी से कंपा मुर्मू ने आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। 1967 में भी कटोरिया सीट से स्वतंत्र पार्टी से कंपा मुर्मू ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1972 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट जयप्रकाश सिंह ने कटोरिया सीट पर जीत का परचम लहराया था तो 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी के कैंडिडेट गुणेश्वर प्रसाद सिंह ने कटोरिया सीट पर जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश प्रसाद यादव ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 1985 के चुनाव में सुरेश प्रसाद यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट पर जीक हासिल किया था तो 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश प्रसाद यादव ने यहां पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल के कैंडिडेट गिरधारी यादव ने कटोरिया सीट पर जीत परचम लहरा दिया था।

वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गिरधारी यादव राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। वहीं 2005 के चुनाव में कटोरिया सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कैंडिडेट पप्पू यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कटोरिया सीट से पहली बार बीजेपी (BJP) के कैंडेडिट सोनेलाल हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी तो 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) की कैंडेडिट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने जीत का परचम लहरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कटोरिया सीट पर आरजेडी (RJD) की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को 54 हजार 760 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट निक्की हेम्ब्रम ने 44 हजार 423 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी। इस तरह आरजेडी (RJD) कैंडिडेट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट निक्की हेम्ब्रम को 10 हजार 337 वोट के अंतर से हराया था। वहीं जेएमएम (JMM) कैंडिडेट अंजला हांसदा को 17 हजार 481 वोट मिले थे और इसतरह से वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सोनेलाल हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। सोनेलाल हेमब्रम ने 32 हजार 332 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुकलाल बेसरा को 23 हजार 569 वोट मिले थे। इस लिहाज से सोनेलाल हेम्ब्रम ने सुकलाल बेसरा को 8 हजार 7 सौ 63 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र लाल हेम्ब्रम 10 हजार 823 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर आरजेडी (RJD) के राजकिशोर प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को हराया था। राजकिशोर प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव ने 38 हजार 724 वोट हासिल किया था जबकि बीजेपी कैंडिडेट मनोज यादव को 38 हजार 644 वोट मिला था। इस तरह से पप्पू यादव ने मनोज यादव को महज 80 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं लोजपा (LJP) कैंडिडेट सत्य नारायण यादव ने 10 हजार 24 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा। इस बार झारखंड की तर्ज पर आरजेडी का बिहार में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा से गठबंधन हो सकता है। ऐसे में इस सीट पर जेएमएम (JMM) के कैंडिडेट अपनी किम्सत आजमाएंगे। इसके बावजूद बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के कैंडिडेट यहां मजबूती से टक्कर दे सकते हैं, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static