Maiya samman yojana 2025: मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का इंतजार इस दिन होगा खत्म! सामने आया बड़ा अपडेट

Monday, Feb 10, 2025-06:10 PM (IST)

Maiya samman yojana 2500: झारखंड सरकार(Jharkhand Government) की मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त (Maiya samman yojana 6 kist) का लाभुक इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लाभुकों को सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। लाभुकों को अभी भी जनवरी की किस्त जारी नहीं की गई है जिसको लेकर हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है।  

यह भी पढें; Maiya Samman Yojana 2025: मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे मुर्दे, पारा टीचर और स्वास्थ्य सहिया! 584 फर्जी लाभुकों से सूद के साथ राशि वसूली का आदेश जारी

Maiya samman yojana 2025लाभुकों को कब मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त?

मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana ) की छठी किस्त को लेकर कहा जा रहा है कि, राज्य में करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। लाभुक महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने की वजह DBT योजना का लाभ देने में हेमंत सोरेन सरकार को परेशानी हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri maiya samman yojana) के तहत स्वीकृत आवेदन की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई है।

PunjabKesari

मंईयां सम्मान योजना की किस्त भेजने में हो रही देरी

बता दें कि, छठी किस्त की राशि सरकार द्वारा पहले 28 जनवरी से ही भेजने की तैयारी थी। लेकिन आधार सत्यापन के वजह से किस्त भेजने में देरी हो रही है। लेकिन लाखों लाभुक का सत्यापन होना बाकी है। वहीं विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि जल्द ही सभी लाभुक का सत्यापन हो जाए जिससे सभी के खाते में पैसे सीधे भेज दिया जाए। वहीं जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय(Vinod Pandey) ने कहा है कि, बीजेपी शुरू से ही महिलाओं को मिलने वाली इस योजना का विरोध कर रही है। योजना को लेकर सच्चाई ये है कि लाभुक को दिसंबर 2024 तक अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करना था। लेकिन, महिला लाभुक ये करने में असफल रही। DBT योजना के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

यह भी पढें; Maiya Samman Yojana 2025: जल्द आएगा मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का पैसा! विभाग ने जारी किया ये निर्देश

Maiya samman yojana; मंईयां सम्मान योजना की किस्त को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि,“मंगलवार को फरवरी महीने की 11 तारीख हो जायेगी। वादे के अनुरूप मंगलवार तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पायी है.” उन्होंने कहा कि, “जेपीएससी अध्यक्ष पद की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही, हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला साबित हुई। बुजुर्गों और विधवा महिलाओं का पेंशन लंबित है, हज़ारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित है।  हेमंत सोरेन जनहित के मुद्दों को नज़रअंदाज़ करना एक तरह से जनता का अपमान है। लोगों का हक़ छीनना बंद कीजिए। यदि आपकी सरकार ने तुरंत पहल नहीं की, तो भाजपा इसके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगी.”

PunjabKesari

JMM ने BJP के आरोपों को नकारा

वहीं सत्ताधारी दल जेएमएम (JMM) ने बीजेपी (BJP) के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। जेएमएम के मुताबिक, बहुत जल्द इसका निबटारा कर लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को अब 1 हजार के बजाय 2500 रुपए दिए जा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static