Jharkhand Election 2024: JLKM ने जारी की 14 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कोडरमा से मनोज यादव लड़ेंगे चुनाव

Friday, Oct 11, 2024-09:27 AM (IST)

रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने धनबाद में संवाददाता सम्मेलन कर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची में धनबाद विधानसभा सीट समेत 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। 

जेएलकेएम की दूसरी सूची में रांची के मांडर से गुरा भगत, धनबाद के टुंडी से मोतीलाल महतो, धनवार सीट से राजदेव रतन, कोडरमा से मनोज कुमार यादव, हजारीबाग के बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से कृष्णा मंडल, हजारीबाग सीट से उदय मेहता, डाल्टनगंज से अनिकेत मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, गांडेय से अकील अख्तर, धनबाद सीट से सपन कुमार मोदक, सरायकेला- खरसांवा से पांडू राम, सिंदरी से उषा देवी और बोकारो सीट से सरोज कुमार के नाम शामिल हैं। इन सीटों पर प्रत्याशी चयन के बाद विरोध भी शुरू हो गया। 

PunjabKesari

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो ने उषा देवी को सिंदरी से टिकट दिए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा जिसने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य किया, उसे ही पार्टी चुनाव लड़ा रही है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सिंदरी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static