पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 459 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, सूची जारी

Thursday, Sep 10, 2026-02:11 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जिला पुलिस बल में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कुल 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

आदेश के तहत पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर रांची के विभिन्न थानों, ओपी, थाना रिजर्व गार्ड, पुलिस लाइन, यातायात और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआती सूची में डीएपी श्रेणी के जवानों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में दयानंद कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, मनोज उरांव, राजेश कुमार, सुशील कुमार और विकास कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। 

वहीं, दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव पी. सिंह, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, नरेश कुमार और प्रकाश कुमार समेत अन्य जवानों का पदस्थापन बदला गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती की गई है। सूची में अर्चना देवी, कविता देवी, प्रतिमा देवी, रंजना देवी, सुनीता कुमारी, पूनम देवी और अंजलि कुमारी समेत कई महिला पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। उन्हें महिला थाना, कोतवाली, सदर, डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है। 

यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले प्रवासियों को तोहफा, बिहार और हरियाणा के बीच जल्द चलेंगी बसें, जानें रूट

जारी आदेश में डीएपी, एच-डीएपी, एल-डीएपी और ओआर श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आदेश में प्रत्येक पुलिसकर्मी की वर्तमान और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। फेरबदल के तहत कई जवानों को एक थाना रिजर्व गार्ड से दूसरे थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन, यातायात, महिला थाना और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static