बजट सत्र का चौथा दिन भी रहा हंगामेदार, राज्यपाल के आरक्षण बिल लौटाने पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने किया विरोध

2/28/2024 2:33:27 PM

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget) चल रहा है। आज सत्र का चौथा दिन है। आज भी सदन के बाहर भाजपा के विधायक हंगामा करते नजर आए। विधायकों ने न केवल सरकार विरोधी के नारे लगाए बल्कि जेएसएसी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

सदन के बाहर ही नहीं बल्कि सदन के अंदर भी माहौल हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राज्यपाल ने आरक्षण बिल लौटा दिया। इसका सत्ता पक्ष ने सदन में विरोध किया। विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्यपाल ने यह कहते हुए विधेयक लौटाया कि 75 प्रतिशत आरक्षण असंवैधानिक है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, झारखंड सरकार ने बीते मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण से 10 प्रतिशत से अधिक है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। वहीं बजट पेश करने से पूर्व झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बजट की प्रति भेंट की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static