Barari Assembly Seat: बरारी विधानसभा सीट पर फिर चल सकता है जेडीयू का ‘तीर’।। Bihar Election 2025

Friday, Jul 11, 2025-05:42 PM (IST)

Barari Assembly Seat: बिहार का बरारी विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है....1957 में बरारी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट वासुदेव प्रसाद सिंह ने जीत हासिल किया था। 1962 और 1967 में भी वासुदेव सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लगातार दो बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1969 के चुनाव में बरारी सीट से सीपीएम कैंडिडेट शकूर ने विरोधियों को मात दे दिया था । 1972 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मोहम्मद शकूर ने जीत हासिल की थी। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर बरारी में बासुदेव प्रसाद सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज किया था। 1980 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर करूणेश्वर सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1985 में लोकदल के कैंडिडेट मंसूर आलम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

PunjabKesari

1990 में बरारी से निर्दलीय कैंडिडेट प्रेमनाथ जायसवाल ने जीत हासिल किया था तो 1995 में मंसूर आलम ने जनता दल के टिकट पर विरोधियों को पटखनी दे दी थी तो 2000 में आरजेडी की टिकट पर बरारी से मंसूर आलम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 और 2010 में बीजेपी के टिकट पर विभाषचंद्र चौधरी ने बरारी सीट पर लगातार दो बार जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2015 में आरजेडी की टिकट पर नीरज कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था, लेकिन 2020 में बरारी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट विजय सिंह ने बाजी पलट दी थी। इस बार भी एनडीए की तरफ से जेडीयू कैंडिडेट ही बरारी सीट पर आरजेडी को टक्कर देंगे।

Barari Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बरारी सीट से जेडीयू कैंडिडेट विजय सिंह ने जीत का परचम लहराया था। विजय सिंह 81 हजार सात सौ 52 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे....तो आरजेडी उम्मीदवार नीरज कुमार 71 हजार तीन सौ 14 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।इस तरह से विजय सिंह ने नीरज कुमार को 10 हजार चार सौ 38 वोट के अंतर से मात दे दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट विभाष चंद्र चौधरी सात हजार नौ सौ 20 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Barari Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बरारी सीट से आरजेडी की टिकट पर नीरज कुमार ने जीत हासिल की थी। नीरज कुमार ने चुनाव में 71 हजार एक सौ 75 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट विभाष चंद्र चौधरी को 56 हजार आठ सौ 39 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नीरज कुमार ने विभाष चंद्र चौधरी को 14 हजार तीन सौ 36 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट मोहम्मद शकूर, 11 हजार 2 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Barari Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बरारी सीट से बीजेपी की टिकट पर विभाष चंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी। विभाष चंद्र चौधरी ने चुनाव में 58 हजार एक सौ चार वोट हासिल किया था तो एनसीपी कैंडिडेट मोहम्मद शकूर ने 30 हजार नौ सौ 36 वोट हासिल किया था। इस तरह से विभाष चंद्र चौधरी ने मोहम्मद शकूर को 27 हजार एक सौ 68 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट मंसूर आलम ने 21 हजार दो सौ 21 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Barari Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बरारी सीट से कांग्रेस की टिकट पर विभाष चंद्र चौधरी ने जीत हासिल किया था। विभाष चंद्र चौधरी ने चुनाव में 38 हजार चार सौ 93 वोट हासिल किया था तो एनसीपी कैंडिडेट मोहम्मद शकूर को 35 हजार तीन सौ 30 वोट मिला था। इस तरह से विभाष चंद्र चौधरी ने मोहम्मद शकूर को 3 हजार एक सौ 63 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट संयोगिता सिंह ने 17 हजार पांच सौ 40 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

बरारी विधानसभा सीट पर मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है। इसके बाद राजपूत, ब्राह्मण, रविदास, पासवान और यादव समेत अन्य जातियां आती हैं, लेकिन एनडीए के पक्ष में बहुसंख्यक वोटरों का ध्रुवीकरण होता है। अगर इस बार भी बरारी में वोटों का ध्रुवीकरण होता है तो एनडीए कैंडिडेट के लिए पटना पहुंचना आसान हो जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static