Imamganj Assembly Seat: इमामगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Monday, Oct 12, 2020-02:56 PM (IST)

औरंगाबादः बिहार का इमामगंज विधानसभा सीट (Imamganj Assembly Seat) औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है। इमामगंज विधानसभा सीट पर 1957 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट अंबिका प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी।
वहीं 1962 में स्वतंत्र पार्टी की टिकट पर अंबिका प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से यहां विरोधियों को मात दे दी थी तो 1967 में कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर डी.राम ने जीत हासिल की थी। 1969 में इमामगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने ईश्वर दास ने जीत का परचम लहराया था। 1972 के विधानसभा चुनाव में इमामगंज से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट अवधेश्वर राम ने जनता का समर्थन हासिल किया है। 1977 में जेएनपी की टिकट पर ईश्वर दास ने विरोधियों को शिकस्त दिया था।
1980 और 1985 में दो बार लगातार कांग्रेसी कैंडिडेट के तौर पर श्रीचंद सिंह ने इमामगंज में जीत हासिल की थी। 1990 में इमामगंज में जनता दल की टिकट पर उदय नारायण चौधरी ने जनता का परचम लहराया था। 1995 में समता पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर रामस्वरूप पासवान ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 में समता पार्टी की टिकट पर उदय नारायण चौधरी ने जीत हासिल किया था। वहीं 2005 और 2010 में जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट के तौर पर उदय नारायण चौधरी ने एक बार फिर जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने जीत हासिल किया था।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इमामगंज सीट पर हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने जीत हासिल की थी। जीतनराम मांझी ने 79 हजार 389 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट उदय नारायण चौधरी को 49 हजार 981 वोट मिला था। इस तरह से जीतनराम मांझी ने उदय नारायण चौधरी को 29 हजार 408 वोट से हरा दिया था। वहीं नोटा (NOTA) तीसरे स्थान पर रहा था। नोटा बटन पर 5 हजार 552 वोटरों ने मत दिया था।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इमामगंज सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट उदय नारायण चौधरी ने जीत हासिल की थी। उदय नारायण चौधरी ने 44 हजार 126 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रौशन कुमार को 42 हजार 915 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट उदय नारायण चौधरी ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रौशन कुमार को 1 हजार 211 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुजीत मांझी ने 4हजार 470 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट उदय नारायण चौधरी ने जीत हासिल की थी। उदय नारायण चौधरी ने 30 हजार 665 वोट हासिल किया था जबकि आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामस्वरूप पासवान को 24 हजार 23 वोट मिला था। इस तरह से उदय नारायण चौधरी ने रामस्वरूप पासवान को 6 हजार 642 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट रौशन कुमार ने 12 हजार 670 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा। यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।