बिहार में बारिश बनी आफत! गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ने के करीब - स्कूल बंद, जनजीवन ठप
Friday, Aug 08, 2025-08:51 AM (IST)

Heavy Rainfall in Bihar:बिहार में लगातार हो रही Heavy Rainfall ने हालात को और बिगाड़ दिया है। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। Patna, Munger, Buxar समेत गंगा के किनारे बसे इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना में तो हालात इतने गंभीर हैं कि 49 साल पुराना गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड टूट सकता है।
पटना में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड के करीब
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट, बक्सर, हाथीदह और मुंगेर में गंगा का पानी Danger Level से ऊपर बह रहा है। 1976 में मनेर में 53.79 मीटर का जलस्तर दर्ज हुआ था, जबकि अभी यह 53.31 मीटर तक पहुंच चुका है—बस 48 सेंटीमीटर की दूरी बाकी है। गांधी घाट पर भी 2016 का रिकॉर्ड टूटने की आशंका है।
स्कूलों पर पड़ा बाढ़ का असर
बाढ़ की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। खगड़िया में 32 स्कूलों को 14 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। वैशाली के राघोपुर में 80 स्कूल बंद हैं, जबकि पटना के दियारा क्षेत्रों में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
38 जिलों में अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी
IMD Alert के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। इनमें 19 जिलों में Orange Alert और बिजली गिरने का खतरा है, जबकि बाकी जिलों में Yellow Alert है। तेज हवा, वज्रपात और Heavy Rainfall की संभावना बनी हुई है।
कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश?
आज अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में Very Heavy Rainfall का अलर्ट है। मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, चंपारण, भभुआ और बक्सर में भी तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
मानसून में 27% कम बारिश, खेती पर संकट
हालांकि पिछले 24 घंटों में बारिश ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन पूरे सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 27% कम बारिश दर्ज हुई है। औसतन 560.4 मिमी की जगह सिर्फ 409.9 मिमी बारिश हुई है, जो Agriculture और Water Resources के लिए चिंता की बात है।
सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?
बीते 24 घंटों में रोहतास में 56.6 मिमी, भभुआ में 37.6 मिमी, औरंगाबाद में 22.6 मिमी, गया में 20.6 मिमी और बांका में 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
पटना का आज का मौसम
राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि नमी के कारण उमस बनी रहेगी। तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश से कुछ राहत जरूर मिलेगी।