बिहार में सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा, हाइवा–कार की जोरदार टक्कर में 4 युवकों की मौत; मची चीख-पुकार

Saturday, Jan 17, 2026-09:31 AM (IST)

Bihar Road Accident News: बिहार के मधेपुरा जिले में आज शनिवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मधेपुरा–वीरपुर नेशनल हाईवे-106 पर हुए भयानक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का भयावह मंजर देख लोगों की रुह कांप उठी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय के समीप की है। मृतकों में सोनू कुमार, साहिल राज, साजन कुमार निवासी और रूपेश कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा और एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए।  चीख-पुकार और टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। 

PunjabKesari

इधर सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उनमें चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे का शिकार सोनू शुक्रवार की रात पिता बना था और वही आज सुबह एक्सिडेंट में मौत हो गयी। नवजात का चेहरा भी नहीं देख सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static