Bihar Politics: 6 साल बाद फिर कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुनीता देवी

Monday, Jun 12, 2023-12:38 PM (IST)

Bihar Politics: कांग्रेस की पूर्व विधायक सुनीता देवी छह साल के बाद रविवार को दोबारा पार्टी में शामिल हो गईं। वह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई थीं। 

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनका कांग्रेस में वापस स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद सुनीता देवी ने कहा कि बीजेपी में उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, वहां महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। इसी वजह से उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया था। 

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे। इस अवसर पर अखिलेश सिंह ने कहा कि 2005 में आरक्षित सीट कोढा से कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाली सुनीता देवी की वापसी से पार्टी का दलित जनाधार बढ़ेगा। पूर्व विधायक जून 2017 में भाजपा में शामिल हो गई थीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static