23 फरवरी को Jharkhand में छुट्टी, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Saturday, Feb 14, 2026-10:34 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी और कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस बीच भाजपा ने चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की है।

मतदान के दिन रहेगी छुट्टी
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को होना है। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, जिस नगरपालिका क्षेत्र में मतदान होगा, वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहां काम करने वाले कर्मचारियों को उस दिन का वेतन भी दिया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति नगर निकाय क्षेत्र का मतदाता है, लेकिन वह उस क्षेत्र से बाहर किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में काम करता है, तो उसे भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। नियोक्ता को इसके लिए अवकाश मंजूर करना होगा।

BJP ने नगर निकाय चुनाव में की केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग
इसी तरह, जो लोग कैजुअल वर्कर या डेली वेज पर काम करते हैं और यदि वे संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, तो उन्हें भी मतदान के दिन वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निकाय चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static