Jharkhand Weather Alert : सावधान झारखंडवासियों ! रांची समेत इन जिलों में मौसम विभाग का ''ऑरेंज अलर्ट'', वज्रपात और आंधी की चेतावनी

Friday, Mar 20, 2026-10:27 AM (IST)

Jharkhand Aaj ka Mausam :  झारखंड में आज यानी शुक्रवार मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए भीषण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में स्थिति काफी गंभीर हो सकती है, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा है।

इन जिलों में दिखेगा 'आंधी का तांडव'

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। वहीं, राज्य के शेष हिस्सों में भी 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम का यह मिजाज केवल शुक्रवार तक सीमित नहीं रहेगा। 21 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

पिछले 24 घंटों का हाल और तापमान
 
पिछले 24 घंटों में बोकारो में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मेदिनीनगर 38.2°C के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। लातेहार में सबसे कम 17.6°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमानानुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद पारा फिर से चढ़ना शुरू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static