Encounter in Munger: मुंगेर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, मासूम को गोली मारने वाला आरोपी नीतीश कुमार जख्मी
Friday, Feb 21, 2025-03:45 PM (IST)

Encounter in Munger: बिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस (Bihar Police) और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी नीतीश कुमार घायल (Criminal Nitish Kumar injured) हो गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को पटना पुलिस (Patna Police) ने धरहरा थाना क्षेत्र के अपराधी नीतीश कुमार को धरहरा पुलिस के हाथों सुपुर्द किया था। गुरुवार रात धरहरा थाना परिसर से अपराधी नीतीश कुमार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। सूचना के आधार पर पुलिस आज सुबह करीब चार बजे धरहरा थाना क्षेत्र के बसौनी रोड पर पहुंची, तो नीतीश पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने पहले नीतीश को आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन जब उसने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। गोली लगने से नीतीश घायल हो गया।
नीतीश ने 8 साल के अंशु को मारी थी गोली
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद (SP Syed Imran Masood) ने बताया कि नीतीश को मुंगेर सदर अस्पताल (Munger Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। नीतीश, जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है और उसने सात जनवरी 2025 को गांव के ही युवक अंशु कुमार को सिगरेट लाने से मना करने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। नीतीश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।