रामचरितमानस पर विवादित देकर बूरे फंसे शिक्षा मंत्रीः समस्तीपुर में मुकदमा दायर तो RJD ने जारी किया नोटिस, पढे़ं बिहार की 10 बड़ी खबरें

1/18/2023 6:30:17 PM

समस्तीपुरः धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बयान दिए जाने के मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पर समस्तीपुर की एक अदालत मे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुकदमा दायर किया है। वहीं, दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान देने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को पार्टी ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे शिक्षा मंत्री, समस्तीपुर की अदालत में मुकदमा दायर
धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बयान दिए जाने के मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पर समस्तीपुर की एक अदालत मे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुकदमा दायर किया है।

RJD ने नीतीश विरोधी बयानों के लिए पार्टी विधायक सुधाकर सिंह को जारी किया नोटिस
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान देने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को पार्टी ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

CM नीतीश के खिलाफ बयानबाजी पर RJD ने सुधाकर सिंह से 15 दिन के अंदर मांगा जवाब
बिहार में सत्ताधारी सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले अपने विधायक सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बुधवार को कहा कि सुधाकर को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

CM नीतीश ने फिर छेड़ी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात, बोले- केंद्र को माननी चाहिए ये बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलने की बात पर कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर बिहार को मिल जाता तो बिहार इतना विकसित हो जाता उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। मगर केंद्र सरकार इस बात को समझ ही नहीं रही है।

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजामः ममेरी बहन से शादी का दबाव बना रहा था युवक, मना किया तो...
बिहार के सारण जिले से एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। दरअसल, गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामचरितमानस विवाद पर बोले भट्टाचार्य- भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कर रही कोशिश
बिहार में महागठबंधन सरकार का बाहर से समर्थन कर रही भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस के कथित अपमान को लेकर उपजे विवाद पर मंगलवार को कहा कि भाजपा ‘‘वास्तविक मुद्दों'' से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

सहरसा में दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात... 25 साल के युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, फिर डेढ़ KM तक घसीटा
बिहार के सहरसा जिले में दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात सामने आई है, जहां पर  25 साल का एक युवक बाइक पर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया और एक सुनसान जगह पर जाकर छोड़ दिया। वहीं युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

"रामचरितमानस" के बाद अब ट्विटर वारः शिक्षा मंत्री ने "तेजस्वी बिहार" का दिया हवाला तो JDU ने किया पलटवार
बिहार में रामचरितमानस से शुरू हुए महागठबंधन में उठा रार अब ट्विटर वार के रूप में सामने आ गया है । बीते सोमवार को शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट करते हुए तेजस्वी बिहार का हवाला दिया था, जिसे लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और अब जेडीयू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को जवाब दिया है। जेडीयू की तरफ से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब देते हुए बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार का स्लोगन लिखा है।

CM नीतीश ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामकृपाल सिन्हा के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामकृपाल सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुजफ्फरपुर के औराई के मटिहानी गांव निवासी डॉ. रामकृपाल सिन्हा मोरारजी देसाई सरकार में केन्द्रीय श्रम एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री रहे थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी सेवायें दी थीं।

बेरहम मालिक ने अपने कुत्ते को जंजीर से बांधा... फिर बाइक से 2KM तक घसीटा, Video Viral
बिहार के गया शहर में लोहे की जंजीर से बांधकर बाइक से एक कुत्ते को घसीट कर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार सड़क पर कुत्ते को घसीट कर ले जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static