कांवड़ियों से भरी बस के साथ हुआ भयानक हादसा, उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत, 50 श्रद्धालु घायल
Friday, Aug 14, 2026-11:20 AM (IST)
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से नेपाल के कम से कम तीन कावड़ियों की मौत हो गई जबकि और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम तीन 'कावड़ियों' की मौत हो गई जबकि 50 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
यह भी पढ़ें- PHED ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी 8 गोलियां, इलाके में हड़कंप
बताया जा रहा है कि नेपाल से श्रद्धालुओं को ले जा रही बस देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना और दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद नेपाल लौट रही थी।

