CM नीतीश कुमार ने की नई टीम की घोषणा, वशिष्ठ नारायण बने उपाध्यक्ष तो केसी त्यागी को मिली ये जिम्मेदारी

Saturday, Jan 20, 2024-01:48 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि पूर्व सांसद केसी त्यागी को सलाहकार के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है। वहीं सांसद आलोक सुमन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। 

राजीव रंजन को बनाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता
राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया हैं। वहीं 11 महासचिव में राम नाथ ठाकुर, संजय झा, मंगनीलाल मंडल, अली अशरफ फातमी, अफाक अहमद खान, भगवन सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशा प्रवीण, कपिल हरिशचन्द्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजिनियर सुनील नामित हुए। 

PunjabKesari

छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जिनमें विद्या सागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार शामिल हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static