स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में CM हेमंत का बड़ा एक्शन, पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

Saturday, Dec 14, 2024-02:33 PM (IST)

रांची: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। 

बता दें कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस को दिए है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static