CM हेमंत से विधायक हेमलाल मुर्मू और जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात, की ये मांग
Saturday, Feb 28, 2026-05:01 PM (IST)
Ranchi News: लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
नेताओं ने हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण की मांग रखी, ताकि क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके अलावा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक से बिंझा होते हुए हाथीगढ़ पीडब्ल्यूडी सड़क तक बायपास सड़क बनाने की भी मांग की गई, जिससे आवागमन सुगम हो सके।
नेताओं ने पाकुड़ जिले में पेयजल की समस्या पर भी ध्यान दिलाया और जल्द समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू और हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी भी मौजूद थे।

