इंस्टाग्राम वाला बॉयफ्रेंड निकला दरिंदा: गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thursday, May 14, 2026-04:54 PM (IST)

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम संबंध के झांसे में आकर एक युवती बॉयफ्रेंड की दरिंदगी का शिकार हो गई। दरअसल, युवक ने कटिहार की रहने वाली युवती को पहले मिलने के बहाने पूर्णिया बुलाया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गैराज में की दरिंदगी 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए रौनक ठाकुर नामक युवक से हुई थी। 13 मई को रौनक ने उसे पूर्णिया मिलने के लिए बुलाया। अंदली चौक पर रौनक अपनी कार से पहुंचा, जिसमें उसके दो दोस्त मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज भी सवार थे। भरोसा कर युवती गाड़ी में बैठ गई, जिसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान गैराज में ले गए। वहां रौनक और मुन्ना ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

युवती की हिम्मत से पकड़े गए आरोपी 

वहीं पीड़िता किसी तरह हिम्मत जुटाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से उनके मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। 

यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट में खून, जबड़ा तोड़ा और 3 उंगलियां काटीं...2 बहनों की रेप के बाद हत्या की आशंका, 3 दिन से थीं लापता

स्पीडी ट्रायल से मिलेगी सजा 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static