17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर झील पर ले गया प्रेमी, फिर दोस्तों संग मिलकर किया....

Friday, May 22, 2026-03:53 PM (IST)

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शामपुर थाना क्षेत्र के गोबबड्डा गांव निवासी रामशरण बिंद का पुत्र टुनटुन बिंद 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक से झील पर ले गया था, जहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। वहीं सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पीड़िता ने राहगीरों से मांगी मदद 

इसके पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर खड़गपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के समीप पहुंची। वहां उसने स्थानीय राहगीरों से मदद की गुहार लगाई तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वहीं जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी बयां की। 

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

परिजनों ने तुरंत तुरंत हवेली खड़गपुर पुलिस थाना से संपर्क किया। वहीं पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के पिता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर व सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी टुनटुन बिंद को धर दबोचा है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static