कांग्रेसी विधायकों के दिल्ली में डेरा डालने पर प्रतुल शाहदेव का तंज- पहले पूर्व CM 40 घंटे से गायब थे, अब कांग्रेस के विधायक...

2/21/2024 11:02:17 AM

Ranchi: मंत्रिमंडल बंटवारे से नाराज कांग्रेस के 8 विधायक इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस विषय को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने एक बार फिर गठबंधन सरकार पर हमला बोला है।

PunjabKesari

"इस सरकार को जनता के विकास से कोई लेना- देना नहीं"
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री 40 घंटे से गायब थे, अब कांग्रेस के विधायक। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि गठबंधन सरकार 4 वर्षों से अदृश्य रही है। इतना ही नहीं प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर राज्य को फ़िल्म का थिएटर बनाने का आरोप लगाया है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता के विकास से इस सरकार को कोई लेना- देना नहीं है। बजट की 50 प्रतिशत राशि भी यह सरकार अब तक खर्च नहीं कर पाई है।

PunjabKesari

"सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है"
प्रतुल शाहदेव ने राज्य में जातिगत जनगणना करने को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव आने वाला है उसे ठीक पहले सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ओबीसी, एससी, एसटी विरोधी सरकार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static