BJP नेता रामकृपाल यादव ने समर्थकों संग खेली होली, पाटलिपुत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

3/25/2024 10:55:32 AM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पूरे देश में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पटना के गांधी मैदान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने अपने समर्थकों के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। इस दौरान रामकृपाल यादव ने कहा इस बार की होली दोहरी खुशी लेकर आया है। 

PunjabKesari

रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र से कोई भी चुनौती नहीं है, महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि BJP ने बिहार के सभी 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य के 17 सीटों के लिए किए गए ऐलान में पार्टी ने 13 पुराने चेहरे पर विश्वास जताया है, जबकि चार सांसदों का टिकट काट दिया गया है।

PunjabKesari

बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। नवादा से केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे और राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को टिकट मिला है। वहीं बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट  काटा है। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है तो बक्सर से अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है। सासाराम से छेदी पासवान के जगह शिवेश राम को टिकट मिला है। राजीव प्रताप रूडी को सारण से पुन: उतारा गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static