BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मिला शव...इलाके में तनाव

Friday, Aug 14, 2026-04:09 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में भाजपा नेता 27 वर्षीय मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीधे उनके सिर के बीचों बीच मारी गई। मृतक मिथलेश यादव बगोदर के भाजयुमो के नेता थे।

हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में मिथलेश यादव का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बगोदर प्रमुख आशा महतो सहित काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने मिथिलेश यादव का शव बीच हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- BJP नेता के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गर्दन और पीठ में लगी गोली; हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक हेसला गांव का रहने वाला था और हेसला नेशनल हाईवे के समीप सर्विस सेंटर का दुकान चलाता था। देर रात मृतक मिथिलेश यादव मां को घर से बोलकर निकला कि वो दुकान में ही सोने जा रहा है। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसके शव को नेशनल हाईवे के बीचो बीच मार्निग वॉक पर निकले लोगों ने देखा। जिसके बाद मौके स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिथलेश यादव की हत्या किसने और क्यों की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static