Bihar Weather Update:बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, 6 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट!

Friday, Mar 07, 2025-06:43 AM (IST)

Bihar Weather Update:बिहार का मौसम पिछले कई दिनों से शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के प्रभाव से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 08 और 09 मार्च को राज्य के 12 जिलों में बारिश (Rain Alert) होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही, 06 जिलों में मेघ गर्जन (Thunderstorm), वज्रपात (Lightning) और तेज हवा (Strong Winds) चलने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

बिहार के मौसम पर चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा, 09 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में सक्रिय होगा। इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार में आंशिक बादल छाने, ठंडी हवाएं (Cold Winds) चलने और तापमान (Temperature) में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

08 और 09 मार्च के दौरान बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई (Rain Forecast in Bihar) में हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें से किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई (Thunderstorm Alert) जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (Strong Winds) चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात (Lightning & Thunderstorm) की भी आशंका है।

07 मार्च का मौसम पूर्वानुमान

आज यानी 07 मार्च को बिहार का मौसम (Dry Weather) शुष्क रहेगा। दिन में हल्की से मध्यम गति की पछुआ हवा (Westerly Winds) चलने की संभावना है।अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 28°C से 30°C के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 14°C से 18°C के बीच रहने का अनुमान है। पूरे दिन धूप (Sunny Weather) बनी रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static