Bihar cabinet: सरकारी नौकरी के लिए PT परीक्षा शुल्क सिर्फ 100 रुपए, मुख्य परीक्षा फ्री.. बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

Tuesday, Aug 19, 2025-12:53 PM (IST)

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य में सभी भर्ती अभियानों की प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए 100 रुपए एक समान शुल्क के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला अहम माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह भी तय किया गया है कि प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर इस संबंध में सरकार की योजनाओं की घोषणा की थी। राज्य मंत्रिमंडल ने नालंदा के राजगीर शहर में दो पांच सितारा होटलों और वैशाली में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक पांच सितारा रिसॉर्ट के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static