Bhai Dooj Mehndi Design 2025: इस भाई दूज पर बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Wednesday, Oct 22, 2025-06:35 PM (IST)
Bhai Dooj Design 2025: भाईदूज का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भाई दूज कल यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी सबसे लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ मेहंदी डिजाइन (Bhai Dooj Mehndi Design 2025) लेकर आए हैं।
Top 5 Mehndi Designs for Bhai Dooj 2025
कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन।। Lotus Flower Mehndi Design
कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड कर रही है। इसमें हथेली पर छोटे-बड़े कमल के फूल बनाए जाते हैं और उंगलियों पर भी इसी पैटर्न से डिजाइन पूरा किया जाता है। यह डिजाइन न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि इसे लगाने में 10 मिनट से भी कम समय लगता है।

Minimal Mehndi Design for Working Women।। मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी
अगर आप ज्यादा भरे हुए डिजाइन पसंद नहीं करतीं, तो यह मिनिमल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें ब्रेसलेट स्टाइल और झुमका पैटर्न बनाए जाते हैं, जिनमें Moon, Chhanni और Diya Symbols शामिल होते हैं।

Peacock Mehndi Design।। मोर मेहंदी डिजाइन
मोर वाली मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड कर रही है। ये डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। भाई दूज पर आप इस मेहंदी को डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

Classic Mowgli design।। क्लासिक मोगली डिजाइन
अगर आप पारंपरिक और भव्य डिजाइन पसंद करती हैं, तो ये मोगली पैटर्न आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Arabic and Indo-Arabic Mehndi Design ।। अरेबिक और इंडो-अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
यह डिज़ाइन कम समय में बन जाता है और बहुत स्टाइलिश दिखता है। इसमें हाथ का कुछ हिस्सा खाली छोड़ा जाता है जिससे डिज़ाइन और भी उभरकर आता है।


