Baniapur Assembly Seat: बनियापुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Saturday, Oct 24, 2020-03:14 PM (IST)

 

पटनाः बिहार का बनियापुर विधानसभा सीट (Baniapur Assembly Seat) महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही बनियापुर सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बिश्वनाथ मिश्रा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957,1962 और 1967 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट उमा पांडे ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

1969 में बनियापुर सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामानंद मिश्रा ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1972 में कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर उमा पांडे ने बनियापुर सीट से जीत हासिल कर ली थी। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट रामाकांत पांडे ने इस सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बनियापुर सीट पर लगातार 2 बार कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट उमा पांडे मे जीत हासिल की थी, लेकिन 1990 में रामबहादूर राय ने जनता पार्टी की टिकट पर यहां से जीत का परचम लहरा दिया था। 1995 में रामबहादूर राय ने जनता दल के कैंडिडेट के तौर पर जीत का सिलसिला बरककरार रखा था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बनियापुर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर बनियापुर सीट से जीत हासिल किया था। 2005 में भी मनोरंजन सिंह ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर बनियापुर में विरोधियों को शिकस्त दे दी थी। वहीं 2010 और 2015 में आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट केदारनाथ सिंग ने बनियापुर में जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बनियापुर सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह ने चुनाव में 69 हजार 851 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट तारकेश्वर सिंह को 53 हजार 900 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने तारकेश्वर सिंह को 15 हजार 951 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार झा, 13 हजार 545 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बनियापुर सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह ने चुनाव में 45 हजार 259 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार ओझा ने 41 हजार 684 वोट हासिल किया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने वीरेंद्र कुमार ओझा को 3 हजार 575 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सचिदानंद राय, 7 हजार 676 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बनियापुर सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह ने चुनाव में 32 हजार 440 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट उमा पांडे ने चुनाव में 29 हजार 787 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने उमा पांडे को 2 हजार 653 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट रामबहादुर राय, 4 हजार 943 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static