Asia Rugby Championship: राजगीर में एशियन रग्बी अंडर-20 सेवंस चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, 9 देशों की 16 टीमें शामिल

Friday, Aug 08, 2025-02:28 PM (IST)

Asia Rugby Championship 2025: बिहार के राजगीर खेल परिसर में आज एशियन रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ।  बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने संयुक्त रूप से एशियन रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, खेल निदेशक महेंद्र कुमार, रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता राहुल बोस, नालंदा के जिलाधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की भागीदारी रही। इस मौके पर राहुल बोस ने बिहार में तैयार की गई विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की उत्कृष्ट मेज़बानी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की।

खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी- खेल मंत्री
राहुल बोस ने कहा कि यह आयोजन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण विकास मंत्री और खेल मंत्री ने भी मुख्यमंत्री कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व तथा बिहार के युवाओं की उत्कृष्ट खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि रग्बी में राज्य का प्रदर्शन प्रेरणादायक है और इससे खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में भारत, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, कज़ाख़स्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और नेपाल की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं। कुल 16 टीमों के 192 खिलाड़ी, 32 कोच और 50 तकनीकी अधिकारी इस आयोजन में शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static