Bageshwar By Election: BJP की जीत के बाद CM धामी ने लोगों का जताया आधार, पार्वती दास को दी शुभकामनाएं

Friday, Sep 08, 2023-02:10 PM (IST)

देहरादूनः बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर के लोगों को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा, " धन्यवाद बागेश्वर! बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार। यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

धामी ने आगे लिखा, "राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static