चिराग की घोषणा- 5 जुलाई को पिता की जयंती पर पूरे बिहार में निकाली जाएगी 'आशीर्वाद यात्रा'

6/20/2021 3:32:28 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को पूरे बिहार में 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने की घोषणा की। पासवान की घोषणा लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद हुई, जिसने उनके नेतृत्व का समर्थन किया और पार्टी के संविधान के खिलाफ काम करने के लिए उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले एक गुट पर निशाना साधा।

यात्रा हाजीपुर से शुरू करने का निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि रामविलास पासवान यहां से कई बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर उनके पिता की "कर्मभूमि" थी। बैठक में रामविलास पासवान को भारत रत्न देने और बिहार में उनकी एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की गई है। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने निष्कासित सदस्यों द्वारा पार्टी के चिन्ह और नाम के उपयोग की निंदा और विरोध किया।

बता दें कि लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक और अपने पिता दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। बाद में कार्यकारिणी के सदस्यों को पार्टी संविधान की शपथ दिलाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static