विवाद का खौफनाक अंत: पत्नी ने बेलन से पीटा तो पति ने सिलबट्टे पर पटक कर की हत्या, बेटी की लाश देखकर कांप उठी परिजनों की रूह

Monday, Apr 06, 2026-03:40 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 में रहने वाली 28 वर्षीय प्रीति कुमारी की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस जघन्य अपराध का आरोप उसका पति पवन स्वर्णकार पर है, जो घटना के बाद फरार है।

हत्यारा पति अचानक लापता
पवन स्वर्णकार पेशे से टोटो चालक है। वह पत्नी और तीन साल की बच्ची के साथ तिलैया बस्ती में किराए के मकान में रहता था। कुछ समय पहले वह राजधनवार में रह रहा था, लेकिन गुरुवार को पत्नी और बच्ची के साथ झुमरी तिलैया लौटा। शनिवार को पवन ने अपने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि उसके और प्रीति के बीच विवाद हुआ, जिसमें प्रीति ने उस पर बेलन से हमला किया। गुस्साए पवन ने प्रीति को मसाला पीसने वाले सिलवट पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की बात स्वीकार करने के बाद पवन अचानक लापता हो गया।

बेटी की लाश देखकर कांप उठी परिजनों की रूह
सोमवार की सुबह गुमो सतपुलिया के पास एक स्थानीय व्यक्ति ने झाड़ियों में प्लास्टिक में लिपटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया, जहां उसकी पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अनिल सिंह की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static