गढ़वा में भीषण सड़क हादसाः ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 अन्य घायल

Friday, Jun 14, 2024-10:46 AM (IST)

 

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि 12 लोग ऑटोरिक्शे में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था।

वहीं रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static