दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

Thursday, Jun 11, 2026-12:03 PM (IST)

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पाकुड़ जिले में बारातियों से भरी एक बस मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई एवं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि बस वायुसेना-सिनागरसाई रोड पर मोड़ लेते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह (बस) एक पेड़ से टकराकर पलट गई। उन्होंने कहा, ''ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और 20 से अधिक घायलों को अमड़ापाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जिले दुमका के सदर अस्पताल रेफर किया गया।'' 

यह भी पढ़ें- टेंडर घोटाले में 3 बड़े अफसर गिरफ्तार, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप: ED की छापेमारी में मिले थे 11 करोड़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पंजीकृत यह बस पाकुड़ जिले के परियारदाहा गांव से बारातियों को लेकर पड़ोसी जिले गोड्डा के कदमपहाड़पुर गांव जा रही थी। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि परियारदाहा गांव के ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुड्डू (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लिट्टीपाड़ा के हेमलाल हेम्ब्रोम (26) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static