लेखिका और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली रोज केरकेट्टा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Thursday, Apr 17, 2025-04:23 PM (IST)

रांची: झारखंड की लेखिका और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली रोज केरकेट्टा का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र 84 वर्ष थी।

रोज केरकेट्टा को प्रभावती सम्मान, रानी दुर्गावती सम्मान और अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान से भी नवाजा गया था। उनकी कहानी संग्रह पगहा जोरी-जोरी रे घाटो काफी चर्चित रही है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने रोज केरकेट्टा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static