हजारीबाग में जंगली हाथी का आतंक, बुजुर्ग दंपति को कुचलकर उतारा मौत के घाट

4/15/2022 10:14:54 AM

 

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेदमक्की गांव में अपने खेत में काम कर रहे 65 वर्षीय वेदलाल पंडित और उनकी 60 वर्षीया पत्नी शांति देवी को जंगली हाथी ने मार डाला।

हजारीबाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 हाथियों के अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने अपने खेत में काम कर रहे 65 वर्षीया वेदलाल पंडित को कुचल कर मार डाला। उन्होंने बताया कि वेदलाल को बचाने के लिए चीख रही 60 वर्षीया शांति देवी को भी बाद में हाथी ने सूड़ में उठाकर उछाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

वहीं आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए सहायता राशि के रूप में दिया गया और प्रक्रिया पूरी कर शेष राशि परिजनों को दी जाएगी। वन अधिकारी ने बताया कि अपने गुट से बिछड़े जंगली हाथी को बाद में विभाग के अधिकारियों ने वापस उसके गुट की दिशा में खदेड़ दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static