मातम में बदली शादी की खुशियां! शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की मां की मौत, गमगीन माहौल में हुआ विवाह संपन्न
Saturday, Mar 08, 2025-04:18 PM (IST)

Bokaro News: झारखंड के बोकारो से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की मां की मौत हो गई। दुल्हन की मां की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की मां की मौत
मामला जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत कालाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि निकिता नामक युवती के विवाह की रस्में चल रही थी। बीमार होने के कारण दुल्हन की मां 48 वर्षीया रेणु देवी शादी में शामिल नहीं हो सकी। वह घर पर ही थी। इसी बीच रेणु देवी की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही शादी समारोह में मातम पसर गया।
गमगीन माहौल में ही शादी की रस्में पूरी की गईं और निकिता की विदाई की गई। इसके बाद वह मायके आई और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी।