नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पोकलेन मशीन चालक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, अस्पताल में भर्ती

Saturday, May 03, 2025-03:53 PM (IST)

डालटनगंज: झारखंड में पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ग्रामीणों ने पोकलेन मशीन चालक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीते शुक्रवार देर रात कुंभीकला कंस्ट्रक्शन कैम्प से दो किलोमीटर दूर जमारी गांव में पोकलेन मशीन चालक राहुल कुमार सिंह एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। गांव में पहुंचने पर लड़की ने स्थानीय लोगों को बताया कि पोकलेन चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को घेर लिया। 30 से 40 की संख्या में ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई की।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी का सुपरवाइजर और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। चालक को घायल अवस्था में उठाकर थाना में ले जाया गया। घायल चालक को आज सुबह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static