बलि चढ़ा रहे थे...बकरे की जगह कट गई युवक की हथेली, अस्पताल में भर्ती; मचा हड़कंप
Sunday, Apr 20, 2025-11:21 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, दरअसल यहां एक मंदिर में बलि के दौरान एक व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के काझिया नदी किनारे स्थित छुरिया बाबा मंदिर की है। घायल शख्स की पहचान जिछो यादव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु मुराद पूरी होने पर बकरे की बलि चढ़ा रहा था। इसी दौरान तेज धारदार हथियार की चपेट में आने से एक शख्स की हथेली कट गई। जिसके बाद घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गंभीरता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।