Vidhan Sabha Election 2024: क्या त्रिकोणीय मुकाबले में निरसा पर कब्जा कायम रख पाएगी बीजेपी? ।। Nirsa vidhan sabha seat

Monday, Oct 21, 2024-12:25 PM (IST)

निरसा: झारखंड की निरसा विधानसभा सीट धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। निरसा विधानसभा सीट साल 2005 में अस्तित्व में आई थी। 2005 के चुनाव में यहां से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्‍लॉक के अपर्णा सेन गुप्‍ता विधायक चुनी गईं थीं। इसके बाद 2009 में यहां से मार्क्‍सवादी नेता अरूप चटर्जी विधायक चुने गए तो 2014 के विधानसभा चुनाव में भी निरसा सीट से एमसीओ कैंडिडेट अनूप चटर्जी ने ही जीत हासिल की थी।

PunjabKesari
2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर अपर्णा सेनगुप्ता विधायक चुनी गईं थीं। इस बार भी बीजेपी अपर्णा सेनगुप्ता पर दांव खेल सकती है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 में निरसा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अपर्णा सेनगुप्ता ने जीत हासिल की थी। अपर्णा सेनगुप्ता 89 हजार 82 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं एमसीओ कैंडिडेट अरुप चटर्जी 63 हजार छह सौ 24 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो जेएमएम कैंडिडेट अशोक कुमार मंडल 47 हजार एक सौ 68 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में निरसा सीट से एमसीओ कैंडिडेट अनूप चटर्जी ने जीत हासिल की थी। अनूप चटर्जी ने 51 हजार पांच सौ 81 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट गणेश मिश्रा 50 हजार पांच सौ 46 वोट हासिल किया था। इस तरह से अनूप चटर्जी ने गणेश मिश्रा को महज एक हजार पैंतीस वोट से मात दे दिया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट अशोक कुमार मंडल, 43 हजार तीन सौ 29 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में निरसा सीट से एमसीओ कैंडिडेट अरूप चटर्जी ने जीत हासिल की थी। एमसीओ कैंडिडेट अरूप चटर्जी ने 68 हजार 965 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार मंडल को 33 हजार तीन सौ 88 वोट मिला था। इस तरह से अरूप चटर्जी ने अशोक कुमार मंडल को 35 हजार तीन सौ 88 वोटों की बड़ी मार्जिन से शिकस्त दे दिया था। वहीं एआईएफबी कैंडिडेट अपर्णा सेनगुप्ता, 17 हजार पांच सौ 97 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

निरसा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलता है। बीजेपी, एमसीओ और जेएमएम के बीच हर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस बार भी इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static